Headlines

Dehradun News:- भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव का आगाज की प्रचार गाड़ियों को रवाना

देहरादून – भाजपा महानगर कार्यालय से 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज प्रचार वाहन को रवाना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया है ।

इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आम लोग को रूबरू करायेंगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश बंसल केबिनेट मंत्री गणेश जोशी भाजपा कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल राजपुर विधायक खजान दास महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल।

और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा का कहना है कि जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चल रही हैं इसका आम लोगों को फायदा मिल सके इसलिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया है ।

ये भी पढ़ें:   Festival:- भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल हुआ संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *