Headlines

Dehradun News:- जाने आंवला, नीम और करेले के औषधीय गुण

“आँवला”


देहरादून – सामान्य स्वास्थ्य के लिए आंवला,नीम और करेला पुष्टक तथा स्वास्थ्य वर्धक  होता है। सबसे पहले बात करते हैं आंवले के बारे में अगर किसी को अम्लता पेट के लिए 3 से 5 फलों के चूर्ण को दिन में दो बार दूध से लें अथवा 10-20  मि ली. फलों का रस दिन में दो बार लें अथवा कच्चा आंवला भी खा सकते हैं।

तनाव होने पर 25-50 ग्राम आंवला के फल के छिलकों को छांछ में पीस कर माथे पर लेप करें।

मधुमेह होने पर 10-20 मि.ली. ताजे आंवले का रस तथा इतनी ही मात्रा में ताजी हल्दी के रस को दिन में दो बार लें।

ये भी पढ़ें:   Fitness:- केदारनाथ यात्रा में  8,300 घोड़े-खच्चरों का फिटनेस, 19 स्थानों पर गर्म पानी की सुविधा

बाल सफेद होना पर आंवले को कूट कर रात भर पानी में डुबा कर रखें, नहाने से एक घण्टे पूर्व सिर पर लगाए। 1-2 ताजे फल नित्य प्रातः खाने से बालों को असामयिक सफेद होने से रोकता है।

मसूड़ों से खून बहना आंवले के बारीक चूर्ण से दांतों पर हल्के हाथों से मन्जन करें।


“नीम”


चर्म रोग में 10 मि.ली. नीम के पत्ते के रस को मधु के साथ दिन में दो बार दें।घाव होने पर नीम के पत्तों को पानी में पीस कर गुन गुना लेप लगाये अथवा नीम की छाल को पानी में धिसकर घाव पर लगायें।

पेट के कीड़े होने पर एक मुट्ठी नीम के पत्तों का काढ़ा बना 20 मि.ली. की मात्रा में खाली पेट तीन दिन तक पिलायें।

ये भी पढ़ें:   Fitness:- केदारनाथ यात्रा में  8,300 घोड़े-खच्चरों का फिटनेस, 19 स्थानों पर गर्म पानी की सुविधा

भूख न लगना पर  एक मुट्ठी पत्तों से 20 मि.ली. काढ़ा बना कर खाली पेट तीन दिन तक पिलायें। अगर सिर में रूसी होने पर एक मुट्ठी नीम के पत्तों का काढ़ा बनाकर नहाने से एक घण्टे पहले सिर पर मलें।

करेला के लिए एक कहावत है कि एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा, करेले के औषधीय गुण के बारे में जानते हैं जैसे अपचन होने पर 5-10 मि.ली. करेले का रस दिन में 2 बार पिलाये।

मधुमेह होने पर  करेले के 1 से 3 ग्राम बीज के चूर्ण को पानी के साथ दिन में 2 बार लेना चाहिए।

भूख न लगना पर 10 मि.ली. करेले के रस को मट्टे के साथ दिन में 1-2 बाद लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें:   Fitness:- केदारनाथ यात्रा में  8,300 घोड़े-खच्चरों का फिटनेस, 19 स्थानों पर गर्म पानी की सुविधा

चर्म रोग होने पर  प्रातः काल खाली पेट 5-10 मि.ली. करेले का रस लेना चाहिए।

पेट में कीड़े हो तो 10 मि.ली. करेले का रस गुड़ के साथ प्रातः काल 3 दिन तक लें।

मुहाँसे होने पर 5-10 मि.ली. करेले का रस प्रातः काल खाली पेट पिलायें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Wendola – Wedding WordPress Theme WeOn – Call Center & Telemarketing Elementor Template Kit WeShop – Multipurpose WooCommerce Theme Wesper – WordPress Theme for Blogs & Magazines Westand – Multi Purpose WordPress Theme Westpac (PayWay Classic API) Payment Gateway WooCommerce Plugin Westwood – Golf Club & Course Elementor Template Kit Westy – Responsive Multi-Purpose WordPress Theme WeTravel – Travel and Tourism Template Kit Whal – Digital Marketing & SEO WordPress Theme