जनपद देहरादून में ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों और स्थानों पर उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने उपचुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 14 अक्टूबर को मतगणना होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 03 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी।
इसके बाद अभ्यर्थियों को 04 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 05 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
मतदान संपन्न होने के बाद 14 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, जो कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी।
डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा मतदान और मतगणना के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।
उपचुनाव कार्यक्रम एक नजर में
कार्यक्रम तिथि – नामांकन पत्र दाखिल 30 सितंबर एवं 01 अक्टूबर,नामांकन पत्रों की जांच 03 अक्टूबर,