साक्षी चौहान पुत्री स्व० अशोक कुमार निवासी असलमपुर भुल्लन थाना नगीना देहात जिला बिजनौर हाल पता : डीएसपी चौक बड़ोवाला,
ने कोतवाली पटेल नगर पर 8 सितंबर को तहरीर दी कि वह तथा उनका फुफेरा भाई सत्यम कुमार पुत्र स्व नौभार सिंह निवासी भगवानवाला,
थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता डीएसपी चौक बड़ोवाला थाना पटेल नगर देहरादून 08 सितंबर 26 को समय करीब 7.40 बजे वी मार्ट मण्डी चौक से अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे,
इस दौरान जीओ पेट्रोल पम्प से करीब 200 मी0 आगे बडोवाला की ओर उनके पीछे से आ रहे,
मोटर साईकिल सवार दो लड़को द्वारा उनकी स्कूटी के आगे अपनी मोटर साईकिल को रोक कर उन्हें,
जान से मारने की नियत से उन पर फायर कर दिया, जिसमे उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 614/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पटेल नगर पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 11 सितंबर 26 को पटेलनगर क्षेत्र में हुई मुठभेड के बाद घटना में शामिल 01 अभियुक्त अंकित चौहान को गिरफ्तार किया गया था।
तथा अभियुक्त का साथी अंकुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।
घायल अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर बैंककर्मी युवक की पूर्व प्रेमिका माल्या रहमान द्वारा अभियुक्त व उसके एक अन्य साथी अंकुर को उसे रास्ते से हटाने के एवज में 05 लाख रू0 में सौदा तय किया जाना प्रकाश में आया।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता माल्या रहमान को गिरफ्तार किया गया था।
घटना में फरार चल रहे अभियुक्त अंकुर की तलाश हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी।
पर अभियुक्त अपनी गिरफ़्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के दौरान आज 29 सितंबर को पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत हरभजवाला के पास निर्माणाधीन हाईवे से गिरफ़्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटर साइकिल, 315 बोर का एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसका साथी अंकित, जो लक्सर का रहने वाला है,
के द्वारा कुछ समय पूर्व उसे देहरादून में एक युवक की हत्या करने तथा उसके एवज में मोटी धनराशि मिलने का लालच देकर माल्या रहमान नाम की एक युवती से हरिद्वार में मिलवाया था।
जिसके द्वारा उन्हें उक्त व्यक्ति का नाम/पता/फोटो व अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई गई थी।
पैसों के लालच में उसने अभियुक्त अंकित के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था।
घटना के दौरान वह बाइक चला रहा था तथा उसके पीछे बैठे अंकित द्वारा उक्त युवक पर फायर किया गया था, जिसके बाद वह दोनो मौके से फरार हो गये थे।
गिरफ़्तार अभियुक्त अंकुर पुत्र मदन मोहन निवासी आदर्श कॉलोनी चर्च के पास वार्ड नंबर 6 लक्सर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी:-
– एक देसी तमंचा 315 बोर,02 जिंदा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट ।