Headlines

Activism:- भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

देहरादून 03 अक्टूबर 2026।

 कुंवावाला स्थित एक होटल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने की।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन एवं बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने बैठक को संबोधित किया।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पार्टी के विभिन्न मोर्चे और प्रकोष्ठ अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाएं।

वरिष्ठ नेताओं ने दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश

बैठक में प्रदेश नेतृत्व की ओर से पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।

बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव व संगठनात्मक गतिविधियों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसमें पार्टी के विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियों, जनसंपर्क और संगठन को अधिक सक्रिय बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Cash 💰 Flowed:- भाजपा प्रदेश मुख्यालय के पास चोरों का आतंक, सियासी बैठक के बीच कार का शीशा तोड़कर नकदी उड़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *