Headlines

Dehradun News:- नाबालिक युवती को भगाकर ले जाने वाला आया पुलिस के कब्जे में 

अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द।


देहरादून – थाना क्लेमेंटाउन पर  पीड़िता ने लिखित तहरीर दी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री 07 फरवरी 24 की रात घर से कही चली गई, जो घर वापस नहीं आई है।इस  सूचना पर थाना क्लेमेंटटाउन पर संबंधित धाराओं में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाबालिक युवती की बरामदगी को थाना क्लेमेंटटाउन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गुमशुदा के संबंध में सर्विलांस के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई तो नाबालिक युवती को संजू नाम के युवक बहला फुसलाकर भगा के ले जाना प्रकाश में आया,

ये भी पढ़ें:   Save Fuel⛽:-ईंधन बचाओ अभियान, ना घोड़ा ना गाड़ी पैदल चली अपनी सवारी डीएम मयूर दीक्षित

जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा नाबालिक युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को संभावित स्थानों पर रवाना किया गया तथा 11-मार्च 24 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संजू पुत्र इकपाल निवासी ग्राम दोजा थाना बिनोली जिला बागपत उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष को बागपत से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से नाबालिक युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *