Headlines

Dehradun News:- आर्मी कैम्प में सिपाही ने लगाई फांसी

देहरादून –थाना रायवाला को सूचना मिली की आर्मी कैम्प रायवाला मे एक सिपाही बाला जी ने फांसी लगा ली है। सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक /प्रभारी थाना रायवाला  जितेन्द्र चौधरी (i.p.s) मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुचे।

घटना स्थल का मौका मुआयना कर देखा तो मृतक ने आर्मी कैम्प के अन्दर बिल्डिंग मे सीढ़ियों की रेलिंग में बैडशीट बांधकर फाँसी लगाई। घटना स्थल की फोटोग्राफी/विडियो ग्राफी कर अन्य जवानों की सहायता से बालाजी एन पुत्र नटराजन निवासी तिपनापल्ली कोरबरापतली कृष्णागिरी तमिलनाडू, उम्र-28 वर्ष के शव को नीचे उतारकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई।

मृतक के परिजनो को सूचित किया गया है। फाँसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है। अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

ये भी पढ़ें:   Inauguration : - सीएम धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *