Headlines

Destroyed:- चमोली के रामपुर-तोरती में 90 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, अब तक 160 नाली साफ

चमोली 05 अक्टूबर 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि ” के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए चमोली पुलिस ने पहाड़ों में नशे के सौदागरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार के सख्त निर्देश पर जिले में लगातार चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है।

रामपुर और तोरती में एक साथ छापा

एसओजी चमोली, चौकी देवाल पुलिस, समाज कल्याण विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने रामपुर और तोरती क्षेत्र के 3 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

टीम ने यहां करीब 90 नाली भूमि पर लहलहा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही जड़ से उखाड़ कर नष्ट कर दिया।

इस ताजा कार्रवाई के साथ ही चमोली पुलिस इस सीजन में कुल 160 नाली अवैध भांग की खेती को नष्ट कर चुकी है।

पुलिस का कड़ा संदेश – अब खैर नहीं

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आसपास के गांवों में गहन निरीक्षण भी किया और ग्रामीणों को दो टूक चेतावनी दी।

पुलिस ने साफ कहा कि अवैध रूप से भांग की खेती करना गंभीर अपराध है और इसमें लिप्त पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और अपील की कि वे अपने खेतों और आसपास प्राकृतिक रूप से उगी जंगली भांग को भी सामूहिक रूप से नष्ट करें,

और युवाओं को नशे की दलदल से बचाने में पुलिस का सहयोग करें।

चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि को नशामुक्त बनाने के इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *