Headlines

Ultimate Sacrifice:-पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने बलिदानी जवानों को दी श्रद्धांजलि, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को किया नमन

पंचूर वार्ता | पुलिस स्मृति दिवस

देहरादून 21 अक्टूबर 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने बलिदानी पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरणीय बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए,

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उनका साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड पुलिस को आधुनिक, सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

पुलिस बल के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए आधुनिक तकनीक,

बेहतर प्रशिक्षण तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है,

ताकि पुलिसकर्मी बदलती चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपराध के तौर-तरीकों में बदलाव के साथ पुलिस व्यवस्था को भी तकनीकी रूप से मजबूत बनाना आवश्यक है।

इसी दिशा में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण, सुविधाओं और कार्य परिस्थितियों में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

पुलिस बल को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है,

जिससे जवान पूरी क्षमता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनसुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाया जा रहा है।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बलिदानी जवानों के त्याग और समर्पण को याद करते हुए,

उनके आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:   Zero Zone :- दशहरा पर्व पर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *