Headlines

Negligence :- बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों में देरी बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध समाधान के निर्देश: पीसी ध्यानी

पंचूर वार्ता |लापरवाही

श्रीनगर गढ़वाल,25 अक्टूबर 2026।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने श्रीनगर और टिहरी मंडल की समीक्षा बैठक में अभियंताओं एवं कार्मिकों को विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण, राजस्व वसूली, मीटर रीडिंग और नए विद्युत कनेक्शन जारी करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बकायेदार उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए।

साथ ही, सभी उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली के बिल जारी किए जाएं।

खराब मीटरों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए और बिलों में त्रुटि पाए जाने पर तत्काल संशोधन किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर हो निस्तारण

पीसी ध्यानी ने सभी अभियंताओं को विशेष रूप से निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए,

निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

बिलिंग में पारदर्शिता के लिए स्मार्ट मीटर लगाने पर जोर

बिजली बिलों में गड़बड़ी की संभावनाओं को कम करने और बिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर प्राथमिकता से स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत और बिल की जानकारी पर बेहतर नजर रख सकेंगे।

नए कनेक्शन देने में देरी पर तय होगी जिम्मेदारी

प्रबंध निदेशक ने नए विद्युत संयोजन जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से इंतजार न करना पड़े।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि औचक निरीक्षण में किसी उपभोक्ता को विद्युत संयोजन देने में अनावश्यक देरी पाई जाती है,

तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कई मंडलों के अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता एनएस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, मयूर देव सिंह और प्रशांत बहुगुणा सहित टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी,

कोटद्वार और नैनीडांडा क्षेत्रों के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

पंचूर वार्ता | जनहित  में जरूरी खबर :

“समय पर शिकायत का समाधान, पारदर्शी बिलिंग और निर्बाध सेवा—यूपीसीएल की जवाबदेही से उपभोक्ताओं को मिले सम्मान।”

ये भी पढ़ें:   Public Problems:-सीएम धामी ने खटीमा में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर सुनीं उनकी समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *