Commercial Diary:- यूपीसीएल में पहली बार आयोजित हुई ‘वाणिज्यिक डायरी’ कार्यशाला, एमडी पी.सी. ध्यानी ने सुनीं अधिकारियों की समस्याएं
देहरादून, 14 सितंबर 2026। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने वाणिज्यिक और राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता, शुद्धता और एकरूपता लाने के उद्देश्य से पहली बार व्यापक स्तर पर ‘वाणिज्यिक डायरी’ (कमर्शियल डायरी) विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न विद्युत वितरण खंडों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।…
