Headlines

Bhoomi Pujan:- खटीमा को मिलेगी जाम से राहत, 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

पंचूर वार्ता | भूमि पूजन

  खटीमा, 03 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन किया।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सड़क की क्षमता बढ़ने से यातायात सुचारु होगा और व्यस्त मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

खटीमा से मेरा रिश्ता मां-बेटे जैसा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते जैसा है।

यहां की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।

शिक्षा और परिवहन सुविधाओं को किया जा रहा मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

राजकीय महाविद्यालय में भवन निर्माण, आईटीआई के विकास तथा बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण जैसे कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण और बस अड्डे जैसी परिवहन सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है,

जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

किसानों के हित और जल निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चीनी मिल के संचालन,

गन्ने की समय पर पेराई और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जा रही है।

वहीं, खटीमा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन प्रयासों से खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नगर बनाने में मदद मिलेगी।

पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री, लोगों ने किया स्वागत

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से पैदल चलते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके स्नेह और समर्थन के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा के विकास से जुड़े कार्य आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेंगे।

सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, संतोष गौरव,

गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती,

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   patriotism :- गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *