देहरादूनMourning:-हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत के बड़े भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर Panchur Varta5 November 20265 November 202601 min देहरादून 05 नवम्बर 2026। हरिद्वार से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का आज प्रातः दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत बृजमोहन सिंह रावत की अंतिम यात्रा आज प्रातः 10:30 बजे डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास से हरिद्वार के खड़खड़ी घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुःखद अवसर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि, दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। पंचूर वार्ता परिवार की ओर से भी दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। ये भी पढ़ें: Death:- कंटेनर ट्रक के नीचे घुसी कार, चार लोग की मौत, बच्चा सुरक्षित Post navigation Previous: Horoscope:- जानें आज गुरुवार का पंचांग और 12 राशियों का राशिफलNext: Dialogue:- दिल की बात, अंकल धामी के साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से किया संवाद Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Best Wishes:- सीएम धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग, पत्रकारों को दी शुभकामनाएं Panchur Varta5 November 20265 November 2026 0
Dialogue:- दिल की बात, अंकल धामी के साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से किया संवाद Panchur Varta5 November 2026 0
Death:- कंटेनर ट्रक के नीचे घुसी कार, चार लोग की मौत, बच्चा सुरक्षित Panchur Varta4 November 20264 November 2026 0
Promoted:- 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर तीन पदोन्नत वेतनमान देने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन एक मंच पर आए Panchur Varta4 November 20264 November 2026 0