उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
बच्चों का सर्वांगीण विकास ही एक मजबूत, सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर और अनुकूल वातावरण मिलना चाहिए।
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना समाज और सरकार दोनों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
AI और तकनीक के साथ नवाचार को अपनाएं बच्चे
राज्यपाल ने बच्चों का आह्वान किया कि वे बदलते समय की आवश्यकताओं को समझें और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आधुनिक तकनीक ,
तथा नवाचार को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज का दौर तेजी से तकनीकी बदलावों का है।
ऐसे में बच्चों को नई तकनीकों का ज्ञान हासिल करने के साथ उनका सकारात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तकनीक का सही इस्तेमाल बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के साथ उन्हें नई संभावनाओं और अवसरों से जोड़ने में मददगार साबित होगा।
देश को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य तक पहुंचाने में भी आज की युवा पीढ़ी और बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
हर बच्चे को मिले आगे बढ़ने का समान अवसर
राज्यपाल ने बाल दिवस के अवसर पर सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर,
बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना,
उन्हें प्रोत्साहित करना और उनके सपनों को साकार करने में सहयोग देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अंत में राज्यपाल ने प्रदेश के सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, सुखद एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करते हुए बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।