जनपद रुद्रप्रयाग में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंडारा के समीप सोमवार देर रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।
वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जो कंडारा में आयोजित एक बारात में शामिल होकर अपने गांव रांसी लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2026 की रात्रि वाहन संख्या UK13 TA 0706 कंडारा के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
दुर्गम पहाड़ी रास्ते में चलाया गया रेस्क्यू अभियान
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को जानकारी मिली कि वाहन में सवार छह लोग घायल हैं, जबकि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है।
इसके बाद एस डी आर एफ,डी डी आर एफ ने और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे वाली जगह तक सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं होने और बेहद दुर्गम पहाड़ी भूभाग के कारण बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
एस डी आर एफ,डी डी आर एफ के जवानों और स्थानीय लोगों ने करीब चार किलोमीटर पैदल दुर्गम रास्ता तय कर घायलों और मृतकों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
लगभग पांच से छह घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान में सभी छह घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
इनमें से चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
वहीं, चारों मृतकों के शव खाई से बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए।
हादसे में घायल हुए लोगों के नाम
1. उमेद सिंह राणा (52 वर्ष), निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।
2. राजेंद्र सिंह (56 वर्ष), निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।
3. लविश राणा (25 वर्ष), निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।
4. वंशिका (8 वर्ष), निवासी ग्राम कांथा, ऊखीमठ।
5. उर्मिला देवी (33 वर्ष), निवासी ग्राम चिलोंड, गुप्तकाशी।
6. पूजा (34 वर्ष), निवासी ग्राम कांथा, ऊखीमठ।
हादसे में जान गंवाने वाले चार लोग
1. कुंवर सिंह (60 वर्ष), निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।
2. मदन सिंह (40 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह।
3. सूरत सिंह (42 वर्ष), निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ।