Headlines

Chamoli News:-पुलिस की शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही पकड़ी 16 पेटी शराब

चमोली – आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने को चमोली पुलिस ने चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी कर माहौल खराब करने व मतदाताओं को भ्रमित करने के प्रयासों को विफल करते एसओजी चमोली की टीम ने चैकिंग के दौरान,

अभियुक्त पंकज सिंह उम्र 25 वर्ष तथा दीपक सिंह  उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बूरा पोस्ट बूरा तहसील व थाना नन्दानगर जनपद चमोली को 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0-10/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में उ0नि0 ध्वजवीर सिंह पंवार प्रभारी एसओजी,आरक्षी आशुतोष तिवारी (एसओजी),आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी (एसओजी),आरक्षी राजेन्द्र सिंह रावत (एसओजी),आरक्षी सलमान खान (एसओजी),आरक्षी रविकांत (एसओजी)

ये भी पढ़ें:   I Have Come:- मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं - खड़गे

थाना नन्दानगर पुलिस में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त रघुवीर सिंह निवासी घाट चमोली उम्र 58 वर्ष को घाट क्षेत्र से पांच पेटी सोलमेट/मैकडॉवेल व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना नंदा नगर घाट पर मुकदमा अपराध संख्या 09/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हरेंद्र,हेड कांस्टेबल सत्यपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *