Headlines

Dehradun News:- बीजेपी ने किया नामांकन की तिथियां घोषित इस इस दिन करेंगे नामांकन

भाजपा प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर का उद्धाटन।


देहरादून –  भाजपा ने मंगलवार को प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर शुरू किया। जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल तथा महामंत्री संगठन अजय कुमार की मौजूदगी में  चुनाव मीडिया सेंटर की विधिवत शुरुआत हुई।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि चुनाव वातावरण से साफ है कि देश मे तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। आम लोगों मे 400, 370 375 पार की चर्चा हो रही है ।

वही प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सीएम की उपस्थिति में होने वाली प्रत्याशी नामांकन तारीखों ऐलान करते हुए हरिद्वार से पहले ऑनलाइन नामांकन की जानकारी साझा की।

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज पीएम मोदी और भाजपा के पक्ष में देश में शानदार माहौल है । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मोदी के दिल में बसता हैं और यहां के लोगों के दिल में मोदी है। हम सब मोदी का परिवार हैं, इसलिए सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पांचों सीट उनकी झोली में अर्पित करना है ।

ये भी पढ़ें:   Ganesh Chaturthi :- विघ्नहर्ता गणपति की भक्ति में डूबा देश, मंदिरों और पंडालों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

धामी ने कहा, केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास एवं जन कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि उत्तराखंड की जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने बताया, हाल फिलहाल में 25 स्थान पर प्रदेश में बड़े कार्यक्रमों में उन्हे शामिल होने का मौका मिला जिसमें 18 कार्यक्रम मातृशक्ति के थे।

वहां हजारों हजार लोगों की भीड़ पूरी तरह आश्वस्त करती है कि डबल इंजन की सरकार के काम पर जनता का आशीर्वाद और भरोसा है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता बूथ और पन्ना स्तर तक चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है ।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी एक माह प्रदेश स्तर की सभी मीडिया गतिविधियों कार्यक्रमों का संचालन मीडिया सेंटर से ही किया जाएगा । इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने सभी प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया तय कर दी है ।

ये भी पढ़ें:   Administrative Reshuffle:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के एएसपी बदले

जिसके तहत मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में 22 मार्च को अल्मोड़ा, 26 मार्च को टिहरी एवं पौड़ी और 27 मार्च को नैनीताल प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया की हरिद्वार में ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत के चलते 22 तारीख को वहां के प्रत्याशी द्वारा ऑनलाइन नामांकन किया जाएगा । तदुपरांत 23 मार्च को कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप हरिद्वार में व्यापक रूप में नामांकन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौसुभानंद जोशी,  प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी,

ये भी पढ़ें:   Ganesh Chaturthi :- विघ्नहर्ता गणपति की भक्ति में डूबा देश, मंदिरों और पंडालों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विधायक विनोद चमोली खजान दास दायित्व धारी मधु भट्ट, कैलाश पंत सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, कमलेश उनियाल, संजीव वर्मा, मानिक निधि शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक, सुनीता विद्यार्थी, कमलेश रमन, मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव तलवार, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक अजीत नेगी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *