Headlines

Dehradun News:- पुलिस और अर्द्ध-सैनिक बल का फ्लैग मार्च

देहरादून – लोक सभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था को आम जनता में कानून व्यवस्था के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से आज  मंगलवार को थाना राजपुर पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों ने राजपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत: जाखन, पेसिफिक माॅल, मसूरी डायवर्जन, किशनपुर, कैनाल रोड, दून विहार, चेतना बस्ती, जोहडी तिराहा आदि स्थानों पर मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए।

ये भी पढ़ें:   New Identity :- हिमालय ब्रांड से उत्तराखंड की मातृशक्ति के उत्पादों को देश-दुनिया में मिल रही नई पहचान - सीएम धामी 

आम जनमानस को आचार संहिता का पालन करने तथा चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन करने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *