Headlines

Death:- पौड़ी के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, सात लोगों की मौत,मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक

पंचूरवार्ता|घायलों को एयरलिफ्ट

पौड़ी गढ़वाल 28 नवम्बर 2026।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।

कोटद्वार क्षेत्र के रिखणीखाल ब्लॉक अंतर्गत कलवाड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, महिलाएं बैंक से जरूरी काम निपटाकर वापस लौट रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर से स्थानीय लोगों में भी गहरा दुख है।

दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुःख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने,

तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

रिखणीखाल क्षेत्र में हुए इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

विशेषकर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की मौत की खबर ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

ये भी पढ़ें:   Emotional:- जब सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान को याद कर भावुक हुए सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *