Headlines

RoorkeeNews:-मुगलों और अंग्रेजों के बाद भारत को कांग्रेस ने ही कंगाल किया- सीएम धामी

रूड़की – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नेहरू स्टेडियम, रूड़की में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीद दिवस पर उन्हें नमन करते हुए।

कहा कि आज से ठीक दो साल पहले राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी और उन्हें सरकार में मुख्य सेवक का दायित्व मिला। उन्होंने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय प्राप्त हुई थी।

उन्होंने इस चुनाव में भी पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ नए कीर्तिमान स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 2 वर्षो के कालखंड में राज्य सरकार ने बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें:   Review:- मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर कनखल क्षेत्र का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

उन्होंने सभी से अपील की कि अपने साथ अन्य लोगो को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की विकास योजनाएं बढ़ी हैं। पूरे विश्व के अंदर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है।

भारत की पहचान बढ़ी है विकास को नए पंख लगे हैं। भारत नई बुलंदियों को छू रहा है एवं विश्व में शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने अपने संकल्प अनुसार आज देश में सीएए का कानून लागू किया है। राम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य हुआ है।

कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है। आज आतंकवाद का खात्मा हुआ है। कोरोना के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आज़ादी मिली है।

ये भी पढ़ें:   Review:- मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर कनखल क्षेत्र का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद हरिद्वार में मातृशक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। महिलाओं ने कार्यक्रम में आकर हमे अपना आशीर्वाद दिया है। बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों ने भी यूसीसी पर धन्यवाद दिया था,

हरिद्वार एवं आसपास क्षेत्र में विकास की कई योजनाओं पर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार – ऋषिकेश कॉरिडोर बनाकर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए समय सीमा निर्धारित कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के विभिन्न फ्लाईओवरों के नीचे खाली पड़े स्थान को स्पोर्ट्स जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, पार्किंग और पार्क भी बनाए जा सकते हैं। कावड़ पट्टी मार्ग से लाखों श्रद्धालु गुजरते हैं।

ये भी पढ़ें:   Review:- मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर कनखल क्षेत्र का लिया जायजा

कावड़ पट्टी मार्ग को भी स्थाई रूप से विकसित किया जा रहा है। एचआरडीए के स्तर पर भी कई विकास योजनाओ पर कार्य जारी है। इसके अलावा हर क्षेत्र में विकास कार्य जारी हैं। उत्तराखंड को विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई दशकों से कांग्रेस ने देश को लूटा है। मुगलों और अंग्रेजों के बाद भारत को कांग्रेस ने ही कंगाल किया है। कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकारों ने घोटाले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कांग्रेस की सरकार में हर महीने कोई न कोई बड़ा घोटाला सामने आता थे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Gravity Forms Pipe Add-On Gravity Forms Polls Addon Gravity Forms Populate Anything Gravity Forms Postmark Addon Gravity Forms Quiz Addon Gravity Forms Range Slider Gravity Forms Reload Form Gravity Forms SendGrid Addon Gravity Forms Signature Addon Gravity Forms Slack Addon