Headlines

DehradunNews:-हिट एंड रन केस में पुलिस ने दो को पकड़ा

गाड़ी से एक व्यक्ति को कुचलकर मौके से फरार 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।


 

देहरादून – पीड़ित उदित सिंह पुत्र नरेंद्र पाल, निवासी जीएमएस रोड ने थाना राजपुर पर तहरीर दी कि एक्सयूवी 500 पर बैठे दो व्यक्तियों ने सहस्त्र धारा रोड, एचडीएफसी बैंक के पास उनके मित्र आशीष शर्मा को अपनी गाड़ी से कुचल दिया और मौके से भाग गए।

घायल आशीष शर्मा को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0- 72/24 धारा 304 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटना में शामिल व्यक्तियों कि शीघ्र गिरफ्तारी को थानाध्यक्ष राजपुर को दिये, थाना राजपुर ने पुलिस टीमों का गठन कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई,

साथ ही घटनास्थल व उसके आस-पास सहस्त्रधारा रोड के करीब 250 सीसीटीवी कैमरो को चेक कर लगातार सुरागरसी पतारसी करते मुखबिर को सक्रिय किया  मुखबिर की सूचना पर आज 29 मार्च 24 को घटना में शामिल अभियुक्त नकुल यादव पुत्र सुनील यादव, निवासी मकान नंबर 56 मानेसर गुड़गांव हरियाणा, हाल पता गुप्ता  की बिल्डिंग बीमा बिहार थाना राजपुर देहरादून ,उम्र 30 वर्ष ,

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

और नीरज शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा, निवासी डी 23 जनकपुरी साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, हाल पता फ्लैट 632 सुपरटेक आईटी पार्क थाना राजपुर देहरादून उम्र 32 वर्ष।को आईटी पार्क, जिओ ऑफिस के पास से वाहन संख्या DL12CM1745 XUV 500 गिरफ्तार किया गया ।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *