Headlines

Dehradun News:-लोन के नाम पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून – पीड़ित डॉ0 अंतरिक्ष सैनी पुत्र स्व0  राधेलाल सैनी निवासी चंद्रलोक कॉलोनी, राजपुर रोड, डालनवाला देहरादून ने 27 नवंबर 22 को थाना डालनवाला पर तहरीर दी कि उनके  संतला देवी देहरादून क्षेत्र में रिसोर्ट खोलने के लिए प्राइवेट लोन हेतु एप्लाई किया था,

जिसके एवज में गुजरात की फाइनेंस करने वाली पार्टी ने उनसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 40 लाख रुपए की धनराशि ली गई पर कोई लोन उपलब्ध नहीं कराया गया और अब वे सभी अपने नंबर बंद करके फरार हो गए।

तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में मु0अ0सं0-319/22 धारा-420,406,120 बी आईपीसी पंजीकृत किया गया। अभियुक्त  की तलाश को पुलिस टीम ने पूर्व में अहमदाबाद गुजरात तथा मुंबई महाराष्ट्र में अलग-अलग पतों पर दबीश दी गयी,

ये भी पढ़ें:   Save Fuel⛽:-ईंधन बचाओ अभियान, ना घोड़ा ना गाड़ी पैदल चली अपनी सवारी डीएम मयूर दीक्षित

किंतु वादी को फाइनेंस करने वाली पार्टी के सभी व्यक्ति अपने पतों से फरार मिले तथा उनके मोबाइल नंबर से प्राप्त उनके नाम पते गलत पाए गए। जिस पर पुलिस टीम ने सर्विलांस के माध्यम से वादी को संपर्क करने वाले फाइनेंस कंपनी के सदस्यो के नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई,

तो उनमें से एक अभियुक्त जिनके खाते में वादी ने पैसो का लेनदेन किया गया था, उनके दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में होने की जानकारी प्राप्त हुयी। जिस पर तत्काल एक टीम को दिल्ली रवाना करते हुए सर्विलांस की सहायता से 01 अभियुक्त को वासु शर्मा पुत्र दीपक शर्मा निवासी हाल किराएदार संजीव यादव निकट अग्रवाल मेडिकल स्टोर, निहाल विहार, नांगलोई, थाना निहाल विहार दिल्ली, उम्र 40 वर्षीय को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Save Fuel⛽:-ईंधन बचाओ अभियान, ना घोड़ा ना गाड़ी पैदल चली अपनी सवारी डीएम मयूर दीक्षित

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *