Headlines

TehriNews:- मैक्स दुर्घटना में 14 लोग हुए थे घायल, जिसमें एक की मौत व चार गंभीर

ऋषिकेश – टिहरी जिले के गजा मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना के 14 घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जिनमें एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि 4 की हालत गम्भीर बनी हुई है।

मैक्स वाहन के गजा मार्ग पर दुवाकोटी के पास हुई सड़क दुर्घटना के 14 लोगों को उपचार को एम्स भर्ती कराया गया। ट्रॉमा विभाग के चिकित्सकों के अनुसार घायलों में से गौतम उम्र 20 वर्ष ब्राउट डेड स्थिति में था और उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।

जबकि अन्य घायलों में से 4 की हालत गम्भीर बनी हुई है। गम्भीर रूप से घायल लोगों में पूजा उम्र 23 वर्ष, साक्षी उम्र 19 वर्ष, दीपा उम्र 28 वर्ष और कलावती उम्र 60 वर्ष शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:   Fitness:- केदारनाथ यात्रा में  8,300 घोड़े-खच्चरों का फिटनेस, 19 स्थानों पर गर्म पानी की सुविधा

अन्य घायलों में तनवी उम्र 1 वर्ष, राकेश उम्र 40 वर्ष, विकास पांडेय उम्र 33 वर्ष, सिमरन उम्र 11 वर्ष, मास्टर शिवांश उम्र 8 वर्ष, अदिति उम्र 1 वर्ष, प्रकाशी उम्र 40 वर्ष, विमला देवी उम्र 26 वर्ष और वीरेन्द्र सिंह पुंडीर उम्र 54 वर्ष शामिल हैं।

देर सांय घायलों का हालचाल जानने के लिए नरेन्द्रनगर विधायक व केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी एम्स पहुंचे।

एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर डॉक्टरों से सभी घायलों की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub AIT PayPal Subscriptions AIT Permissions Manager AIT Quick Comments AIT Shortcodes AIT Special Offers AIT Stripe Payments AIT Subscribe Form Aixor - Marketing Agency Ajax Search Pro – Live WordPress Search & Filter Plugin Ajax Search Pro – Live WordPress Search & Filter Plugin