Headlines

DehradunNews:- लूट का मास्टरमाइंड आया पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून – संगीता गुप्ता पत्नी विपिन कुमार गुप्ता निवासी निकट सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून ने थाना प्रेमनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त विकास व उसके साथी ने वादिनी के पति विपिन कुमार पर हमला कर उनके पहने हुए सोने के आभूषण छीन कर भाग गए।

वादिनी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 55/2024 धारा 394 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 प्रवीण सैनी के सुपुर्द की गयी।

थाना प्रेमनगर ने अलग अलग पुलिस टीमें गठित की गयी ।

गठित पुलिस टीमों ने घटना से पूर्व व घटना के पश्चात विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया, जिसमे घटना में दो अभियुक्तों का शामिल होना प्रकाश में आया।

ये भी पढ़ें:   Powerful Medium:- विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम -  धामी

जिस पर पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 06  अप्रैल24 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 01 अभियुक्त विकास धीमान पुत्र अनिल धीमान को घटना में लूटी गई एक अंगूठी, 32,800/- रुपए तथा 01 अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था,

अभियुक्त से पूछताछ में घटना के मास्टर माइंड मुख्य अभियुक्त अनित उर्फ़ नित्ता का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा 02 टीमों का गठन किया गया, जिनके द्वारा अभियुक्त के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुए।

आज  9 अप्रैल 24 को मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना में फरार अभियुक्त अनित उर्फ़ नित्ता को घटना में लूटी गई शत प्रतिशत ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:   Powerful Medium:- विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम -  धामी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *