Headlines

DehradunNews:-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश आये पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून – बालेश्वर चौधरी पुत्र कालूराम निवासी वैदिक नगर -3 रायवाला ने थाना रायवाला में 04 अप्रैल 24 को लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि  03 अप्रैल 24 को उन्होंने अपना ट्रक आयशर, न0 UK17 CA 2215, रेलवे अन्डर पास वैदिक नगर -3 पर खडा किया गया था,

जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है।  तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पर मु0अ0स0 69/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करवाया गया।

चोर की गिरफ्तारी को स0पु0अ0/थाना प्रभारी रायवाला के नेतृत्व में थाना रायवाला व एसओजी देहात की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने कार्यवाही करते हुये घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेजो को चैक करते हुए उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधियों की कुंडलिया खंगाली गई, व मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए।

ये भी पढ़ें:   Airlift :- घोड़े से गिरने पर घायल महिला को किया गया एयरलिफ्ट

घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए 08 अप्रैल 24 को पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से चोरी किए गए वाहनों को मोतीचूर के जंगल में छिपाये जाने की सूचना दी गई।

जिस पर पुलिस टीम ने मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे जंगल के अन्दर पेडों व झाड़ियों की आड में छिपाकर रखे गए चोरी के दो ट्रक न0 UK17CA 2215 आयशर और ट्रक न0 UP14HT3618 टाटा के साथ घटना को अंजाम देने वाले तीन कुख्यात बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया,

जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गई KIA कार सँ0- UP14FJ 6498 बरामद हुई। बरामद 01 अन्य ट्रक के संबंध में अभियुक्तो से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उस ट्रक संख्या UP14HT3618 टाटा को गाजियाबाद पिलखुआ से चोरी करना बताया गया।

ये भी पढ़ें:   Darshan :- श्री केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर किए बाबा केदार के दर्शन 

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तो के विरुद्ध अवैध शस्त्र बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत थाना रायवाला में अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार तीनों अभियुक्त कुख्यात अपराधी है, जिनके विरुद्ध उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में हत्या, डकैती व अन्य संगीन अपराधों के कई अभियोग पंजीकृत है।

पकड़े गए चोर मनव्वर उर्फ मोनू पुत्र तस्सवर नि0 सलाहपुर थाना रोहटा जिला मेरठ उ0प्र0 उम्र – 27 वर्ष,आकाश कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी धोगट पट्टी भोसाण थाना धोघट जिला बागपत उ0प्र0 उम्र- 25 वर्ष, फरीद पुत्र इरशाद निवासी सुजुडू थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र – 31 वर्ष,

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया की उन तीनों ने अपनी KIYA कार न0 UP14FJ 6498 के माध्यम से पहले क्षेत्र की रैकी करते हुए ट्रक सं0 UK17CA 2215 आयशर को  03-04 अप्रैल 24 की देर रात में रायवाला रेलवे अण्डर पास हाईवे के निकट से टी – नुमा चाबी (मास्टर चाबी) से स्ट्राट कर चोरी किया था,

ये भी पढ़ें:   Ground Inspection:-जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का जमीनी निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पुलिस से बचने के लिए उन्होंने मोतीचूर फ्लाईओवर के पास अंदर जंगल में घनी झाड़ियां के बीच छुपाकर रखा था तथा दूसरे ट्रक UP14HT3618 को  07 अप्रैल 24 को गाजियाबाद पिलखुवा से चोरी किया था,

जिसे मौका देखकर मोतीचूर के जंगल मे छिपा दिया था, इन दोनों घटनाओं में पुलिस ने लगातार उनकी तलाश कर रही थी, जिस कारण वे तीनों आज दोनों ट्रकों को मौका पाकर रात में यमुनानगर हरियाणा ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

ट्रक न0 UK17CA- 2215 आयशर ( रायवाला क्षेत्र से चोरी)

(अनुमानित कीमत- 08 लाख रु0)
2- ट्रक न0 – UP14HT-3618 टाटा (गाजियाबाद पिलखुवा से चोरी)
(अनुमानित कीमत 12 लाख रु0)
3- KIA कार न0 UP14FJ 6498 (घटना मे प्रयुक्त)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Namm – Grocery Shop WordPress Theme Nanotech – Creative Portfolio WordPress Theme Nanovi – Resort and Hotel WordPress Theme NapApp – WordPress App Landing Page Nasaomatic – Nasa Automatic Post Generator Plugin for WordPress Nastik – Creative Portfolio WordPress Theme Native – Stylish Multi-Purpose Creative WP Theme NativeChurch – Responsive HTML5 Template Natour – Adventure Travel & Tourism Elementor Template Kit Nature – Spa & Massage Elementor Template Kit