Headlines

DehradunNews:- कार पेड़ से टकराई दो की मौत, एक आदमी ने ट्रेन के नीचे आकर की आत्महत्या

सिटी कंट्रोल ने सुबह 5.30 बजे थाना नेहरूकालोनी को सूचना दी की एक स्विफ्ट डिज़ायर कार एलआईसी मंडी के पास पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,

इस सूचना पर थाना नेहरूकालोनी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्होंने कार में देखा तो दुर्घनाग्रस्त कार में 02 व्यक्ति स्वार थे, पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया,

जहां डॉक्टर ने गौरव पुत्र संजय कुमार निवासी बड़ोवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष और कार में सवार दूसरा ट्रांसज़ेडर था को मृत घोषित कर दिया। ट्रांसज़ेडर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस उसकी पहचान और जानकारी जुटाना में लगी है।

ये भी पढ़ें:   Power Cuts :- सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, केंद्र ने उत्तराखंड को दी अतिरिक्त बिजली

तो वही दूसरी घटना में सिटी कंट्रोल ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना दी कि मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली गई है,

सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई, मौके पर पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति का शव रेलवे पटरी पर ट्रेन से कट कर क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा था।

शव की तलाशी में एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिस पर व्यक्ति का नाम अंकुर नरवाल पुत्र ओमप्रकाश नरवाल निवासी 1906 वार्ड नंबर 10 गली नंबर 13 रामगोपाल कालोनी रोहतक हरियाणा अंकित है।

ये भी पढ़ें:   Power Cuts :- सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, केंद्र ने उत्तराखंड को दी अतिरिक्त बिजली

जिस पर पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों को सूचित किया गया है तथा जांच में पाया गया है कि व्यक्ति का पारिवारिक विवाद चल रहा था। मृतक के शव को 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *