Headlines

DehradunNews:-नाबालिक लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आया पुलिस की गिरफ़्त में 

देहरादून- पीड़िता ने 3 अप्रैल ने अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष के साथ एक अभियुक्त निखिल चोपड़ा द्वारा होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अवैध संबंध बनाने के संबंध में तहरीर दी गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना के क्लेमेंटटाउन में तत्काल मु0अ0सं0 – 49/24 धारा 328/376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम  के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी थाने में एक टीम गठित की गई, गठित टीम ने आज रविवार को केेस में वांछित अभियुक्त निखिल चोपड़ा पुत्र प्रवीन चोपड़ा निवासी चमन विहार फेस 2, निरंजनपुर, थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Model District :- चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प -सीएम धामी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *