Headlines

KarnaprayagNews:-शराब के नशे में आग लगाने वाले 04 अभियुक्तों को वन विभाग ने पकड़ा

कर्णप्रयाग- रात में गौचर पुलिस चौकी ने कोतवाली कर्णप्रयाग पर सूचना दी गई की एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी नंबर यू0के0 12 एफ 7897 में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने कमेडा गौचर के पास में सड़क किनारे घास तथा झाड़ियां में आग लगाकर कर्णप्रयाग की तरफ भाग गए है।

आग लगाने की सूचना की गंभीरता की दृष्टिगत कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने रात में बाजार चौकी पर उपरोक्त बोलेरो को रुकवाया गया तथा चैक किया तो उसमें चार व्यक्ति जो शराब के नशे में मदहोश थे को पड़कर मेडिकल कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई।

बोलेरो को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य सवार 03-व्यक्तियों को धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Kapat Close :- पवित्र धाम श्री हेमकुंट साहिब की वार्षिक यात्रा 10 अक्टूबर 2026 को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी

आग लगाने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली कर्णप्रयाग पर पहुंच कर चारों व्यक्तियों से आग लगाने से संबंधित पूछताछ की गयी तथा पुलिस की वैधानिक कार्यवाही के बाद वन विभाग की टीम पूछताछ के बाद चारों व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करने हेतु अपनी सुपुर्दगी में लेकर धनपुर रेंज गौचर लेकर गई है।

आरोपी में अंकित भंडारी पुत्र बलवंत सिंह भंडारी निवासी प्रेम नगर श्रीनगर रोड पौड़ी,थाना कोतवाली पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल, उम्र 27,
दूसरा मनीष भंडारी पुत्र जीत सिंह भंडारी निवासी ग्राम पाली पोस्ट ऑफिस पाब्लो, जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष,

ये भी पढ़ें:   Alternative Route:- जिलाधिकारी के निर्देशों पर गियागाड़ में वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवाजाही की सुचारू

तीसरा नवीन पुत्र पृथ्वी सिंह  निवासी सीएमओ ऑफिस आवासीय परिसर निकट तारा लॉज पौड़ी थाना पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 45 वर्ष, चौथा तनुज रावत पुत्र महिपाल सिंह रावत निवासी सुभाष नगर, नगर पालिका गोपेश्वर, थाना गोपेश्वर जिला चमोली, उम्र 28 वर्षीय बोलेरो संख्या यू0के0 12 F-7897 को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *