Headlines

RoorkeeNews:- मामा ने भांजी के साथ करवाया दुष्कर्म और कर दिया वीडियो वायरल

रुड़की – हरिद्वार के रुड़की में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मामा ने बहन के आशिक से बदला लेने के लिए अपनी 12 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म करवाया और फिर उसका वीडियो भी वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी मुरसलीन को तो गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार चल रहे मामा की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

रोशनाबाद मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 2 मई को पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें:   Inauguration :- मुख्यमंत्री धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण

इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कि तो सामने आया कि बच्ची की मौसी के साथ आरोपी मुरसलीन के अवैध संबंध थे। मुरसलीन से इस बात का बदला लेने के लिए बच्ची के मामा ने खुद बच्ची को उसके आगे परोस दिया। आरोपी मुरसलीन जब बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

तब कलयुगी मामा ने ही दुष्कर्म की वीडियो बनाई और फिर उसे वायरल कर दिया। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मुरसलीन को गिरफ्तार कर लिया है और फरार चल रहे मामा के साथ ही वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Strong :- सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएंः डॉ. रावत

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *