Headlines

New Delhi news:- उत्तर पूर्वी दिल्ली में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया जनसंपर्क 

नई दिल्ली –  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार एवं अजीत विहार में जनसंपर्क किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के स्टीकर भी लगाए और पत्रक भेंट कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूर्ण करने में आगामी 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, रेखा रावत, बीजेपी प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक गिरीश बलूनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री विजय प्रताप राठौर, सुंदर सिंह रावत, अनंत गोपाल बिट्टू, नवीन सिंह, जगमोहन बिष्ट, प्रताप सिंह रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *