Headlines

UttarkashiNews-गंगोत्री हाइवे सोनगाड के पास गुजराती श्रद्धालुओं की टेम्पो ट्रेवल्स सड़क पर पलटी

उत्तरकाशी – चारधाम यात्रा मार्ग के उत्तरकाशी में स्थिति गंगोत्री धाम मार्ग पर हुआ हादसा,

गंगोत्री हाइवे सोनगाड के पास गुजरात श्रद्धालुओं  की टेंपो ट्रेवल सड़क पर पलटी सभी यात्री सुरक्षित।

गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की  टैम्पोट्रैवलर संख्या HR55AR-7404 गंगोत्री धाम की ओर जाते हुये सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से पलट गई।

यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने कार्यवाही करते हुये घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं, 08 लोगों को हल्की चोटें आयी हैं।

ये भी पढ़ें:   Deployment:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 1 एएसपी समेत 14 अधिकारियों को नई तैनाती

घायल तीर्थयात्रियों के नाम  विशाल परादिया (16), वैष्णवी परादिया (20), ध्रूति परादिया (13),विशाल कुमार व्यास (39), नेहा बेन व्यास (37),नमय कुमार व्यास (10),उषा बेन रावल (62),गीता बेन व्यास (59),अनिल बेन आचार्य (52), मनोज कुमार आचार्य (57), अनिल व्यास (64), दक्ष व्यास (55),मीता जोशी (59), दीपक कुमार जोशी (58),अवनी जोशी (54), वशिष्टा जोशी (23), कमलेश देव (64), अरुणा बेन देव ( 61)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *