Headlines

DehradunNews:- चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों का उत्साह, व्यवस्थाओं पर सरकार का खास ध्यान- आयुक्त गढ़वाल मंडल

देहरादून – देवभूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं से जुड़े तमाम पहलुओं पर आज प्रदेश के आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने व्यवस्थाओं की मौजूदा हालात को बयां किया।

आयुक्त गढ़वाल मंडल गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने आज सचिवालय में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उत्तराखंड की धामी सरकार सभी यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा करने के प्रति संकल्पवद है।

यात्रा के लिए अभी तक 26 लाख 73 हजार 519 तीर्थ यात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिन यात्रियों का जिस तिथि के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया है वो यात्री उस तिथि में  यात्रा करेंगे तो व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें:   I Have Come:- मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं - खड़गे

दिनों दिन बढ़ती यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार के स्तर पर सभी व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिहाज से ही परिवहन विभाग यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के साथ ही आवाजाही की व्यवस्थाओं के तहत वाहनों की लिए चेकिंग अभियान चलाएगा,

ताकि सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित यात्रा कराई जा सके यही नहीं उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस यात्रा में 2 लाख 74 हजार यात्री अभी तक दर्शन कर चुके है,पिछले साल की तुलना में इस बार प्रत्येक धाम मे दोगुनी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   I Have Come:- मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं - खड़गे

सरकार के स्तर से यात्रियों की सहूलियत के लिए ही तमाम व्यवस्था की जा रहीं हैं जिसके तहत गंगोत्री में यात्रियों के आने जाने के लिए गेट सिस्टम भी लागू किया गया है तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए ही।

यात्रियों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी होने पर यात्रियों को होल्ड भी किया जा रहा है गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने यात्रा में अभी तक 11 लोगों मृत्यु होने की पुष्टि की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *