Headlines

ChamoliNews:- गोविन्दघाट के पास जेसीबी ऑपरेटर जेसीबी मशीन के साथ नदी में गिरा

चमोली –  थाना जोशीमठ ने एस डी आर एफ को सूचना दी की गोबिंदघाट तैया पुल के पास एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गयी है जिसमें रेस्क्यू करने  के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर हेड कांस्टेबल मदन सिंह एस डी आर एफ  टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए।

इस जेसीबी में 02 लोग सवार थे जिसमें से दुर्घटना के समय एक व्यक्ति रोड पर ही छिटक गया था जबकि दूसरा व्यक्ति जो जेसीबी ऑपरेटर था, जेसीबी मशीन के साथ नदी में जा गिरा जिसका कुछ पता नही चल पा रहा था।

ये भी पढ़ें:   I Have Come:- मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं - खड़गे

एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया परन्तु रात अधिक होने के कारण ऑपरेटर का कुछ पता नही चल पाया।

आज प्रातः पुनःएस डी आर एफ टीम ने  मौके पर पहुँचकर गहन सर्चिंग अभियान के दौरान उक्त जेसीबी ऑपरेटर मृतक विपिन भट्ट, उम्र 30 वर्ष, ग्राम पोखरी बंगथल के शव को ढूंढ निकाला जिसके उपरांत स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *