Headlines

DehradunNews:-चारधाम यात्रा में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु की सूचना- कमिश्नर गढ़वाल

देहरादून – गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि श्रद्धालु के स्वास्थ्य जांच संबंधी स्क्रीनिंग के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ऋषिकेश में इसका जायजा लिया है।

जो भी श्रद्धालु आ रहे हैं, उन्हें स्क्रीनिंग के लिए पर्ची दी  जा रही है। साथ ही उन्हें एक फॉर्म भी दिया जा रहा है जिसमें उनसे उनके स्वास्थ्य संबंधी हिस्ट्री पूछी जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को भी चाहिए कि वे अपनी स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करें।

यह चारों ही धाम हाई एल्टीट्यूड में हैं जहां एकाएक गर्म स्थानों से आये लोगों को परिस्थितियों में ढलने में दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कि ओर से कुल 14 भाषाओं में स्वास्थ्य एडवाइजरी भी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें:   Training:- मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया पैक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

उन्होंने बताया कि अब तक अलग अलग स्थानों पर 11 लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि केदारनाथ धाम के लिए 18 हजार प्रतिदिन व यमुनोत्री में 8 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन के लिहाज से पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप यात्रा सुरक्षित और सुगम तरह से चले यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *