Headlines

RishikeshNews:- हनुमान घाट पर डूबा यूपी से आया युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी 

ऋषिकेश- गर्मी का प्रकोप पूरे भारत में जारी है  सूर्य देव के तपी से  बचने के लिए लोग इन दिनों उत्तराखंड का रुख किये हुए।

और गर्मी से राहत पाने के लिए नदी झरनों तालाबों में डुबकी लगा रहे हैं। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर से आये पर्यटक सुबह 6:30 बजे के करीब राम झूला से आगे हनुमान घाट पर गंगा में स्नान करते समय एक लड़का अर्जुन पुत्र जमन सिंह उम्र 25 वर्ष रघुपुरा गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश नहाते समय बह गया।

इस घटना की जानकारी पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम अपने आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए, एस डी आर एफ टीम ने बोट की सहायता से घटनास्थल से पशुलोक बैराज व भीमगौड़ा बैराज तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   I Have Come:- मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं - खड़गे

लेकिन एसडीआरएफ की सर्चिंग के दौरान अभी तक भी नदी में डूबे हुए युवक अर्जुन का कोई  अता-पता नहीं लग पाया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *