RishikeshNews:-शक्ति नहर में मिली कार, कार के अंदर से एस डी आर एफ ने निकाल शव

ऋषिकेश-चीला नहर की मरम्मत के लिए नहर का पानी कम किया गया था। पानी कम करने के दौरान नहर में एक क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। इस की सूचना घटना वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने एस डी आर एफ टीम को दी।

यह सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण एस डी आर एफ  टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुंच कर  कार्यवाही करते हुए क्रेन की सहायता से उस कार को नहर से बाहर निकाला जिसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ जिसे एस डी आर एफ टीम ने जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

घटना के संबंध में ज्ञात हुआ कि 02 अप्रैल 22 को एक कार चीला शक्ति नहर में गिर गई थी। कार में पिता अर्चित बंसल32 वर्ष और उनका पुत्र राघव बंसल, 03 वर्ष, निवासी- गंगानगर, ऋषिकेश सवार थे।

एसडीआरएफ टीम ने पुत्र का शव पहले ही बरामद कर लिया था मगर पिता का शव बरामद नहीं किया गया था। आज चीला शक्ति नहर में चल रही मेंटेनेंस कार्य के दौरान यह कार दिखाई दी जिसके अंदर से एसडीआरएफ ने शव बरामद किया। शव जिला पुलिस को सुपर्द किया गया है जिसमे आवश्यक जांच की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *