Headlines

New Delhi:- सीएम धामी ने दिल्ली के एम्स भर्ती घायल वनकर्मियों का हलचल जाना

नई दिल्ली -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी,

दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में वार्ता की और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया की इनके इलाज़ में कोई कमी नहीं बरती जाएगी।

वहीं घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से  सभी को अच्छा उपचार हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उच्च स्तरीय उपचार के निर्देश दिए ।

ये भी पढ़ें:   Jalabhishek:- कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी  ने हरकीपौड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *