Headlines

RishikeshNews:-राम झूला के पास ढूंढ रहे थे हरियाणा के पर्यटक को और सर्चिंग में मिल गई दो अज्ञात शव  

ऋषिकेश- हरियाणा से ऋषिकेश अपने छः दोस्तों के ग्रुप के साथ घूमने आया एक युवक नरेश पुत्र बलदेव सिंह उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम करौंदा कला थाना- नरवाना, जिला जींद, हरियाणा, रामझूला के पास नाव घाट पर डूब गया था।

जिसकी सूचना मिलने पर एस डी आर एफ टीम के SI सुरेंद्र सिंह ने टीम  के साथ विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। डूबे युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच चुके है।

एस डी आर एफ टीम को सर्चिंग के दौरान ही पशुलोक बैराज में 02 शव दिखाई दिए जिन्हें टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए बैराज से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। उक्त शव काफी पुराने प्रतीत हो रहे है। जिला पुलिस द्वारा शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:   Review :- एमडी ध्यानी ने विद्युत व्यवस्था, राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा बैठक की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *