Headlines

HaridwarNews:-तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा को चारधाम यात्रा दो दिन रहेगी स्थगित -आयुक्त

हरिद्वार -विनय शंकर पाण्डेय आयुक्त, गढ़वाल मंडल / अध्यक्ष, चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन ऋषिकेश ने कहा है कि मौसम विभाग, उत्तराखण्ड  के अनुसार आज 07 जुलाई एवं 08 जुलाई  को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा (Heavy Rain) होने की सम्भावना है।

अतः मौसम विभाग की जारी इस विशेष सूचना के आधार पर गढ़वाल मंडल के चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्वालुओं से अनुराधे एवं अपील की जाती है कि वे  07 जुलाई, 2024 को ऋषिकेश से आगे चार-धाम की यात्रा प्रारम्भ न करें, तथा जो तीर्थयात्री जिस जगह पर यात्रा हेतु पहुँच गये हैं, वे भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत उसी स्थान पर विश्राम करें।

ये भी पढ़ें:   Festival:- भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल हुआ संपन्न

आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने कहा की क्योंकि मौसम विभाग से इन तिथियों में गढ़वाल मंडल में भारी से भारी बर्षा (Heavy Rain) की संभावना व्यक्त की गई है अतः यात्रा प्रशासन संगठन द्वारा जनहित एवं तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा हेतु चार धाम यात्रा स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

सभी श्रद्वालुओं/ तीर्थयात्रियों से अपील की जाती है कि वे 07 जुलाई, 24 को ऋषिकेश से आगे चारधाम की यात्रा प्रारम्भ न करें तथा जिन स्थानों पर पहुँचे है, मौसम साफ होने तक वहीं विश्राम करें।
यह अपील व्यापक जनहित एवं जनसुरक्षा हेतु जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *