Headlines

ChamoliNews:-आदिबद्री के पास बलेनो कार खाई में गिरी एक की मौत चार घायल 

चमोली- स्थानीय लोगों ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी की आदिबद्री क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पंप के निकट एक बलेनो कार (UK 07 FR 5185) जोकि कर्णप्रयाग से आदिबद्री की तरफ आ रही थी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  कार में चालक समेत कुल 05 लोग सवार थे।

इस घटना की सूचना मिलते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम अपने  बचाओ उपकरणों के साथ घटनास्थल को पहुंची मौके पर पहुंचकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच स्थानीय पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए।

150 मीटर गहरी खाई में उतरकर 04 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया व एक शव को भी बरामद किया।

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

यह कार रुड़की से आदिबद्री के निकट कांसवा गांव जा रहा था। वाहन में सवार सभी व्यक्ति कासवा गांव के आपस में रिश्तेदार व पारिवारिक सदस्य हैं जो रुड़की से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे।

इस घटना में मौके पर एक 80 वर्षीय महिला बिंसरी देवी पत्नी स्वo कुशाल सिंह कुंवर निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली की मृत्यु हो गई,

तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति सामान्य रूप से घायल है।सभी घायलों को चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया है और  मृतका को  मोर्चरी कर्णप्रयाग भेजा गया है।

घायलों में मोहन प्रसाद पुत्र धर्मानंद निवासी कासूवा गैरसैण चमोली उम्र 58 वर्ष (चालक),प्रियांशु कुंवर पुत्र राकेश चंद्र निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 20 वर्ष(सामान्य घायल),विक्रम सिंह कुंवर पुत्र बच्चन सिंह निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 56 वर्ष(घायल),उषा देवी पत्नी मोहन प्रसाद निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 51वर्ष(घायल),

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *