Headlines

DehradunNews:- राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (से नि) से उत्तराखण्ड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने की मुलाक़ात

देहरादून –  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को उत्तराखण्ड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने टीम को दिल्ली में आयोजित ‘‘इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग-5’’ प्रतियोगिता जीतने पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। टीम जून में हुई प्रतियोगिता के फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर चैंपियन बनी है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है, जिस पर हम सभी प्रदेशवासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट टीम की सफलता से राज्य का ही मान नहीं बढ़ा बल्कि इससे अन्य दिव्यांगजनों को प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा की आप सभी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से जो लक्ष्य हासिल किया है वह अन्य लोगों के लिए भी उदाहरण है।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगजनों को खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनका सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सहयोग के लिए औद्योगिक संस्थानों सहित स्वयं सेवी संस्थाओं को आगे आना होगा। इस अवसर पर उन्होंने यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली और कहा की खिलाड़ियों और एसोसिएशन को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष  गणेश शाह, उपाध्यक्ष विजय रमोला, सचिव उपेन्द्र पंवार, टीम के कप्तान मनोज कुमार, उपकप्तान धनवीर सिंह, खिलाड़ी विकास कुमार, हरेंद्र सिंह, आकाश पटेल, सुबोध, कमल हसन, आलोक कुमार, रोहन शर्मा, अरविंद सिंह और अनीश मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *