Headlines

DehradunNews:-पुलिस नदी किनारे रहने वाले लोगों को कर रही है सर्तक

देहरादून – देर रात से लगातार हो रही भारी बरसात के दृष्टिगत पुलिस ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगो को लाउड हैलरो के माध्यम से किया जा रहा सर्तक।

बरसाती सीजन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीमों को आपदा राहत उपकरणों के साथ तैयारी की हालत में रखने तथा थाना क्षेत्रान्तर्गत नदियों के किनारे रहने वाले लोगो को बरसात के दौरान सतर्क रहने हेतु अवगत कराने के निर्देश दिये गए है।

देर रात से जनपद में लगातार हो रही तेज बरसात के कारण पुलिस द्वारा लगातार नदी/नालों के किनारे भ्रमणशील रहते हुए नदी/नालों के किनारे बसे लोगों को लाउड हैलरो के माध्यम से सतर्क रहने तथा नदी/नालों के पास न जाने के सम्बंध में अलर्ट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Rescue:- टीएचडीसी टनल में 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, प्रशासन की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *