Headlines

HaridwarNews:-कांस्टेबल आशिक अली ने बचाई कांवड़ियों की जान

हरिद्वार  – कांवड़ मेले के दौरान एसडीआरएफ टीम के जवानों ने संवेदनशील घाटों जैसे कांगड़ा घाट, बैरागी कैम्प इत्यादि पर तैनात रहकर अलग-अलग घटनाओं में डूब रहे 06 कांवड़ियों का जीवन सुरक्षित किया।

कांगड़ा घाट पर कावड़िया मोनू सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह, उम्र 21 वर्ष, गांव बदरौली, फरीदाबाद, दिल्ली नहाते समय गंगा के तेज बहाव में डूबने लगा, जिस पर एसडीआरएफ के जवान आशिक अली ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसे किनारे निकाला।

कांगड़ा घाट पर एक कावड़िया संदीप सिंह पुत्र जय राम, उम्र 21 वर्ष, निवासी- गोरखपुर उत्तर प्रदेश स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में बहने व डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व कांस्टेबल शिवम सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद  कांवड़िये को सुरक्षित बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

कांगड़ा घाट पर कावड़िया गोविंद सिंह पुत्र दुलाल सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी- रुद्रपुर खेड़ा, उत्तराखंड स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली, कांस्टेबल शिवम सिंह, कांस्टेबल रजत तोमर व कांस्टेबल अनिल कोटियाल ने युवक को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपर्द किया गया।

कांगड़ा घाट पर कावड़िया करण पुत्र  सतवीर, उम्र 17 वर्ष, निवासी- सदर तिकोना पार्क दिल्ली जो स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व फायरमैन लक्ष्मण सिंह द्वारा डग्गी व तैरकर उक्त युवक के पास पहुंचकर सुरक्षित निकाला व उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

कांगड़ा घाट पर कावड़िया अंकित पुत्र  संजीव, उम्र 15 वर्ष, पता ग्राम-भोपोली पानीपत हरियाणा को नदी के तेज बहाव में डूबते देख घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल आशिक अली व कांस्टेबल अनिल कोटियाल द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त किशोर को सुरक्षित बाहर निकालकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

बैरागी घाट पर कावड़िया नाम अरुण राठौर, उम्र 32 वर्ष ग्राम जलालपुर जिला मुजफ्फरनगर नदी के कम बहाव में नदी पार कर रहा था, अचानक जल प्रवाह तेज होने से नदी के बीचों बीच टापू में फंस गया। मौके पर मुस्तैद एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *