Headlines

AlmoraNews:- खेल मंत्री रेखा आर्या ने किक्रेट के बाद हॉकी में अजमाया हाथ

स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब रात में भी होंगे खेल,खिलाडियों को लाभ मिलने के साथ ही स्टेडियम होगा खिलाडियों के लिए बहुआयामी साबित-रेखा आर्या


अल्मोड़ा- खेल मंत्री रेखा आर्या ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में करीब चार करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यो का लोकापर्ण किया।जानकारी देते हुए खेल मंत्री ने बताया कि स्टेडियम में आज दर्शक दीर्घा,क्रिकेट प्रैक्टिस पिच,अंडर ग्राउंड टैंक,ड्रेनेज के कार्य, बाउंड्री वाल,फेंसिंग,मैदान का समतलीकरण सहित कुल सात कामों का सुदृढ़ीकरण किया गया है।

खेल मंत्री ने कहा कि पूर्व में खिलाडियों की यह मांग रहती थी कि उन्हें रात में भी अपने खेल प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम उपलब्ध कराया जाए।ऐसे में स्टेडियम में रात्रि में खेल अभ्यास नही हो पाने से खिलाडियों के खेल पर प्रभाव भी पड़ता था लेकिन अब रात में भी खिलाडियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम सुचारू रहेगा।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

यहां पर हमारे बच्चे और विभिन्न खेलो के खिलाड़ी अपने -अपने खेलो से संबंधित प्रैक्टिस कर सकेंगे।इससे जहां एक और उनकी खेल प्रतिभा निखरेगी तो वहीं वह अपने खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।साथ ही खेल मंत्री ने कहा की स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री धामी द्वारा पूर्व में सुदृढ़ीकरण को लेकर घोषणा की गई थी।

जिसे की आज पूरा करने के साथ ही खिलाडियों को समर्पित किया गया है।उन्होंने कहा कि खेल मैदानों को बेहतर बनाने की और राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।कहा कि आज खेल और खिलाडियों के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए हमने उदीयमान योजना,मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, नौकरी में आउट ऑफ टर्न जॉब,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडियों के लिए सरकारी नौकरी ,स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड सहित कई अनेको व्यवस्थाएं की हैं।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

खेल मंत्री ने कहा कि स्टेडियम में सुधारीकरण के कामो से हमारे खिलाडियों के साथ ही स्थानीय बच्चों को भी लाभ मिलेगा।खिलाड़ी अपने खेल को और बेहतर कर सकेंगे।इसके अतिरिक्त हम लगातार खेल अवस्थापनाओं को विकसित रहे हैं।कहा कि इस वर्ष राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेलो का आयोजन होना है।राज्य के लिए यह बड़ा ही गर्व का विषय है।

राष्ट्रीय खेलो को बेहतर और यादगार बनाने के लिए खेल विभाग प्रतिबद्ध है।राष्ट्रीय खेलो के आयोजन से संबंधित सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं।कहा कि हमारी कोशिश है कि जिस तरह हम उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जानते हैं वैसे ही हम इसे खेल भूमि के नाम से जाने जिस और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  रमेश बहुगुणा,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,नगर अध्यक्ष अमित शाह ,जिला उपाध्यक्ष  कैलाश गुरुरानी ,विधायक प्रतिनिधि  भुवन जोशी,युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौहान ,जिला खेल अधिकारी महेश्वरी ,उप जिला खेल अधिकारी  अरुण बंगयाल ,खेल प्रशिक्षक लियाकत अली खान  सहित पार्टी पदाधिकारी,विभागीय अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *