Headlines

ChamoliNews:-विहरी के समीप बड़ा चाडा में महाराष्ट्र नम्बर की कार खाई में गिरी पति की मौत पत्नी घायल

चमोली – सुबह के समय जिला नियंत्रण कक्ष चमोली को सूचना दी गई कि एक कार (MH 31CM 6183) बद्रीनाथ से चमोली की ओर आते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह सूचना मिलने पर जिला नियंत्रण कक्ष ने एस डी आर एफ टीम SI कुलदीपक पांडेय एस डी आर एफ  टीम के साथ घटनास्थल को रवाना हुए।

वाहन में एक दंपति सवार था, जो बद्रीनाथ से चमोली की ओर आ रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से खाई की तरफ आधा लटक गया। अचानक लगे झटके से वाहन चला रहा युवक छिटककर खाई में गिर गया जबकि उसकी पत्नी गाड़ी में ही फंसी रही।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा गाड़ी में फंसी युवती तृप्ति अनु हृदय पत्नी अनूप, निवासी नागपुर महाराष्ट्र को निकालकर पास के होटल में भिजवाया गया एवं युवक की खोजबीन आरम्भ की गई। परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया।

एस  डी आर एफ टीम मौके पर पहुँच कर गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाते हुए घटनास्थल से लगभग 300 मीटर नीचे नदी किनारे अनूप पुत्र पुरुषोत्तम, उम्र 30 वर्ष नागपुर महाराष्ट्र के शव को ढूंढ लिया गया। एस डी आर एफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए शव को रोप व बॉडी बैग के माध्यम से ऊपर मुख्य मार्ग पर पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *