Headlines

UttarakhandNews:-जानकीचट्टी में फंसे छः यात्रियों को एसडीआरएफ ने निकाला

उत्तराखंड- जानकीचट्टी पोस्ट ने एस डी आर एफ को सूचना दी की  राम मंदिर के ऊपर 06 यात्री फंसे हुए थे। कॉलर (मोबाइल नंबर 9756004878) ने बताया कि उनके पास टॉर्च की व्यवस्था नहीं थी और भारी बारिश के कारण वे नीचे नहीं आ पा रहे थे। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल सत्येंद्र रावत के नेतृत्व में एक बचाव दल रवाना हुआ।

जानकीचट्टी चौकी से 2 किमी दूर जाकर टीम ने सुरक्षित रूप से फंसे हुए यात्रियों को निकाला। बताया गया है कि ये यात्री मध्य प्रदेश और दिल्ली से थे। घटनास्थल के आसपास अधिक बारिश होने और नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे बचाव कार्य में चुनौतियां आईं।

ये भी पढ़ें:   Focus:-आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर राज्य सरकार का विशेष फोकस- मदन कौशिक

यात्रियों के नाम अभिषेक सोनी (दिल्ली) वैशाली (मध्य प्रदेश) भारती अशोक (मध्य प्रदेश)अशोक जाटव (मध्य प्रदेश) जितेंद्र (दिल्ली) विलास (दिल्ली) एसडीआरएफ टीम की तत्परता और त्वरित रेस्क्यू के कारण सभी फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया।

बचाव दल के सदस्य में हेड कांस्टेबल सत्येंद्र रावत,सिपाही यशवंत सिंह, सिपाही गब्बर सिंह नेगी,सिपाही अनमोल सिंह, सिपाही विपिन आर्या, सिपाही प्रवीण सिंह और सिपाही सुनील धौर्याल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *