Headlines

RudraprayagNews:-एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू हुआ शुरू 133 श्रद्धालुओं को श्रद्धालुओं को निकाला

रुद्रप्रयाग- श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एव सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी है। रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है।

जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार तड़के से डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड रामबाड़ा से भीमबली क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर चुके हैं।

वहीं सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में श्री केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हैलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल एव मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   By-Election:- देहरादून पंचायत उपचुनाव: आचार संहिता लागू, राजनीतिक गतिविधियों पर बढ़ी नजर

सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा।

सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा। सुबह 09 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एव चिनूक एव छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:   By-Election:- देहरादून पंचायत उपचुनाव: आचार संहिता लागू, राजनीतिक गतिविधियों पर बढ़ी नजर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *