Headlines

DehradunNews:- हरियाली तीज हमारी पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाज से जोड़ता है- गुरमीत कौर

देहरादून –  सीएसआई देहरादून में आयोजित हरियाली तीज के अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कस्तूरी संस्था द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में नीलम, सुजान, दीप्ति, नीलिमा, नीना, मनीषा, गीता एवं मीनाक्षी ने नृत्य तथा गीत गाकर उपस्थित महिलाओं का मनोरंजन किया। कस्तुरी संस्था द्वारा इस आयोजन को करने का मुख्य उद्देश्य था कि हम अपनी संस्कृति और त्योहारों से जुड़े तथा इनके बारे में जानने का मौका मिले।

गुरमीत कौर ने कहा की यह पर्व हमें अपनी पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों की याद दिलाता है, हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ता है और हमें अपनी समृद्ध संस्कृति पर गर्व का अनुभव कराता है। हमें अपने पारंपरिक त्योहारों और संस्कृति का सम्मान करते हुए ऐसे पर्व पूरी उत्साह से मनाने चाहिए, ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों में संस्कार पैदा कर सकें।

ये भी पढ़ें:   Problems:- सीएम धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना

इस अवसर पर गुरमीत कौर ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और तीज उत्सव पर किए के रंगारंग कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में नीलम मोहन, अंजलि नीना ग्रेवाल, शिवानी पटनायक, नीलिमा शाह, संगीता, प्रनीति, शिमना, स्रिग्धा, गीता नेहा, दीप्ति, सुजान, द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *