Headlines

DehradunNews:-एन्टी ह्यूमन ट्रफिकिंग यूनिट ने तीन बालकों को बालश्रम कराने वाले लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया केस 

देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बाल श्रम के उन्मूलन के लिए एक अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही को एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून द्वारा जिला टास्क फोर्स के साथ मिलकर रायपुर और राजपुर क्षेत्रान्तर्गत विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान टीम ने राजपुर एवं रायपुर क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग प्रतिष्ठान स्वामियों के द्वारा अपने प्रतिष्ठानों में बच्चों से बाल श्रम कराते हुए पाया गया । मौके पर टीम ने बाल श्रम कर रहे एक बालक को राजपुर क्षेत्र व दो बालकों को रायपुर क्षेत्र से सकुशल रेस्क्यू किया गया।

एवं बालकों से बाल श्रम करा रहे प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध थाना राजपुर एवं थाना रायपुर में बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

ये भी पढ़ें:   Problems:- सीएम धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना

तीनों बच्चों का मेडिकल के उपरान्त बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए रेस्क्यू किये गये तीनों बालकों को समर्पण खुला आश्रय गृह चन्दर नगर देहरादून में दाखिल किया गया,

जहां पर तीनों बच्चों व उनके अभिभावकों की उचित काउंसलिंग कर बाल अपराधों, बाल श्रम के दुष्प्रभावों तथा शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *