Headlines

NainitalNews:-सूखाताल पंप हाउस में रखा क्लोरीन गैस सिलिंडर हुआ लीक एस डी आर एफ ने कराया डिस्पोज़

नैनीताल- आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि सूखाताल के पास एक क्लोरीन सिलेंडर लीक हो रहा है।

उक्त सूचना पर इंस्पेक्टर राजेश जोशी के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम मय सीबीआरएन किट व अन्य बचाव रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि सूखाताल पंप हाउस में एक कुंटल लीटर का क्लोरीन गैस सिलेंडर रखा हुआ है जिसमें नोजल से गैस रिसाव हो रहा है।

एस डी आर एफ टीम एवं स्थानीय प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों से लोगो को हटाकर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। एस डी आर एफ, एन डी आर एफ व बिनसर सेंचुरी की टीम के संयुक्त प्रयासों से उक्त क्लोरीन गैस के सिलिंडर को डिस्पोज़ किया गया।

ये भी पढ़ें:   Folk Tradition :- उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व घी संक्रांति: घी त्यार, ओलगिया और पहाड़ की समृद्ध लोकपरंपरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *